आसमानी ख़ुशी से ,भर दे मुझ को

आसमानी ख़ुशी से ,भर दे मुझ को गीत नया दिल में ला उतर आ उतर आ उतर आ ,ऐ रूहे पाक उतर आ 

आत्मा का जल प्रभु 
मुझ को पिला दे 
दिल मेरे की प्यास बुझा दे 
सोता बन के उछल आ 
उतर आ -3

आसमानी रोटी मुझको खिला दे 
कमजोर दिल को तगड़ा बना दे 
भरपूर करके रजा 
उतर आ -3

पाक रूह आ मेरे दिल के अन्दर
बन जाऊँ मैं तेरा मन्दिर
अपनी राह दिखा 
उतर आ -3

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ